बजरंगी बाला करो नी विध्न सब दूर (Hanumanji ke Bhajan)
बजरंगी बाला करो नी विध्न सब दूर (Hanumanji ke Bhajan)
बालाजी महाराज के भजन
ओ बजरंगी बाला, करियो विध्न सब दूर,
अंजनी के लाला, करो नी विध्न सब दूर,
हनुमान हठीला, करियो विध्न सब दूर,
रामचन्द्रजी के सारे काजा,
सागर उपर बांध दी पाजा,
मार दियो लंका पति राजा,
कर दीनो चकनाचूर, बजरंगी बाला करियो विध्न ...............
सालासर तेरा भवन बिराजे,
नित उठ द्वारे नौबत बाजे,
झालर शंख नगारा बाजे,
चढ रह्यो तेल सिन्दूर, बजरंगी बाला करियो विध्न ...............
छोटे पांव, बड़े भुज दण्डन,
दुष्टन मार कर कर दियो खण्डन,
तुम बजरंगी हो दुख भंजन,
मुख पर बरसे नूर, बजरंगी बाला करियो विध्न ...............
हनुमत ने संसार मनावे,
जिनका बेड़ा प्रभु पार लगावे,
बद्रीलाल ब्राह्मण गावे,
विद्या देवो नी भरपूर, बजरंगी बाला करियो विध्न ...............
और भजन देखें :
https://marwadigeetbhajan.blogspot.com/2025/07/blog-post_36.html
Comments
Post a Comment